उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा सचिवालय में समूह 'बी' और 'सी' के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी यानी आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे uplegisassemblyrecruitment.in पर यूपी विधान उत्तर कुंजी ऑनलाइन देख सकते हैं।
इसके साथ ही सचिवालय की ओर से उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों की ओर से आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं, ताकि भविष्य में परिणाम को लेकर किसी संभावित विवाद से निपटा जा सके।विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रुप बी (ख) और सी (ग) श्रेणी के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजिक की गई प्रारंभिक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े सवाल और शंकाओं पर उम्मीदवार 27 जनवरी, 2021 तक या उससे पहले आपत्तियां उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा ने ग्रुप बी और सी श्रेणियों के तहत संपादक, स्क्रूटनी ऑफिसर, काउंटर रिपोर्ट अधिकारी, अतिरिक्त निजी सचिव (पुरुष), प्रशासक, अनुसंधान और संदर्भ सहायक, सहायक समीक्षा अधिकारी, इंडेक्सर और सुरक्षा सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा जनवरी, 2021 में आयोजित की थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।