फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए ये देश बना लोगों की पहली पसंद, भारत की रैंक भी जानें

Fri, 05 Jul 2019 09:53 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 33 देशों, 163 जगहों के 18,059 लोगों से बात के आधार पर तैयार हुई रैंकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल विदेशों में नौकरी करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, दूसरे देशों के लोग भी अपना देश छोड़कर कहीं और नौकरी करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में नौकरी के लिए लोगों की पहली पसंद कौन सा देश है। ये है स्विट्जरलैंड। हालांकि पिछले साल स्विट्जरलैंड इस सूची में आठवें स्थान पर था। लेकिन इस साल सिंगापुर को पीछे छोड़ते हुए यह नंबर-1 बन गया है।

विज्ञापन


यह बात एचएसबीसी द्वारा किये गये एक सर्वे में सामने आई है। दरअसल, एचएसबीसी ने विदेशियों के लिए सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग जारी की है। यह रैंकिंग 163 जगहों के 18,059 विदेशी कर्मचारियों से बात के आधार पर तैयार की गई है। इसमें विदेशियों के लिए टॉप-33 देशों की सूची जारी की गई है।

इस बार भारत की रैंक 7 स्थान नीचे फिसली

पिछले साल एचएसबीसी द्वारा जारी इस सूची में भारत की रैंक 11वीं थी। लेकिन इस बार भारत इस रैंकिंग में सात स्थान फिसल गया है। इस बार नौकरी के लिए पसंदीदा देशों के मामले में भारत की रैंक 18वीं है। वहीं, 2018 में पहले स्थान पर रहे सिंगापुर को इस बार दूसरी रैंक मिली है। कनाडा तीसरे और स्पेन चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड में विदेशियों को साल भर में मिलने वाली औसत सैलरी टॉप-33 देशों में दी जाने वाली औसत सैलरी से 47 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, चीन के कुछ शहर और दुबई में मिलने वाली सालाना सैलरी स्विट्जरलैंड से ज्यादा है। स्विट्जरलैंड में काम करने वाले विदेशी लोगों में से करीब 82 फीसदी ने कहा है कि वहां उनकी लाइफ क्वालिटी उनके अपने देश के मुकाबले बेहतर हुई है। 

नौकरी के लिए विदेशियों की पसंद में ये हैं टॉप-10 देश

Trending Videos
विज्ञापन

1. स्विट्जरलैंड 
2. सिंगापुर 
3. कनाडा 
4. स्पेन 
5. न्यूजीलैंड 
6. ऑस्ट्रेलिया 
7. तुर्की 
8. जर्मनी 
9. यूएई 
10. वियतनाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें