लोक सेवा आयोग से परे विभागीय स्तर पर तृतीय और चतुर्थ वर्ग श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। बता दें कि दोनों ही प्रकार की नियुक्तियों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), नि:शक्तजन (PWD) और महिलाओं को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यानी इन सभी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष लागू होगी।
27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर फैसला आज
इधर, मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने संबंधी विधेयक पर आज फैसला होगा। कैबिनेट में मध्यप्रदेश लोक सेवा संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इसके अलावा निशुल्क गणवेश प्रदाय योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सीधे राशि देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। पहली से आठवीं तक के 65 लाख छात्र-छात्राओं को यूनिफाॅर्म खरीदने के लिए नकद राशि दी जानी है।