SSB Odisha 2024: आवदन शुल्क
इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए अनारक्षित (यूआर), सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए 500 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
SSB Odisha 2024: आयु-सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
SSB Odisha 2024: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को बुनियादी कंप्यूटर कौशल का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
SSB Odisha 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएंगे।
- उसके बाद जूनियर असिस्टेंट एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करने के बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अंत में उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।