फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना: घर बैठे पैसा कमाने का अवसर, 3600 से अधिक नौकरियां; जल्द करें आवेदन

Tue, 24 Feb 2026 09:04 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026 के तहत 3670 पदों पर भर्ती निकली है। इन नौकरियों में सिलाई सहित विभिन्न कार्य घर से करके कमाई की जा सकती है। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 3670 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। खासतौर पर वे महिलाएं जो घरेलू जिम्मेदारियों के कारण बाहर काम करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन

पात्रता शर्तें

आवेदन करने वाली महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर, शिक्षित, तलाकशुदा, दिव्यांग, हिंसा से पीड़ित और परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन जिलों में नौकरियां

ये नौकरियां इन जिलों में हैं:
  • बीकानेर
  • अलवर
  • जयपुर
  • जोधपुर
  • श्रीगंगानगर
  • चुरू
  • भीलवाड़ा

सभी नौकरियां प्राइवेट संस्थाओ/संगठनों में हैं। ये नौकरियां 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए हैं।

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

  • इच्छुक अभ्यर्थी वर्क फ्रॉम होम पोर्टल पर जाकर पहले योजना की गाइडलाइन पढ़ें। 
  • नए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर जन आधार/आधार कार्ड से विवरण प्राप्त करें। 
  • इसके बाद संबंधित पद पर 'Apply Now' पर क्लिक कर शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
विज्ञापन

क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना?

इस योजना के अंतर्गत 8वीं पास महिला अभ्यर्थियों को सिलाई सहित विभिन्न प्रकार के कार्य घर से करने का अवसर दिया जाता है। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। योजना के तहत निजी और सरकारी संस्थानों में भी कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें