फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPRPB: यूपी पुलिस एसआई गोपनीय पद के लिए ट्रांसक्रिप्शन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 28 फरवरी को होगा परीक्षण

Tue, 24 Feb 2026 08:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई (गोपनीय) पद के लिए ट्रांसक्रिप्शन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 28 फरवरी 2026 को गौतमबुद्धनगर में होगी। सफल अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के अभ्यर्थियों के लिए आशुलिपि/श्रुतलेख टंकण (Transcription) परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस चरण में शामिल होने वाले हैं, वे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

28 फरवरी को होगी परीक्षा

श्रुतलेख टंकण (Transcription) परीक्षा 28 फरवरी 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। संबंधित अभ्यर्थी अब अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेटस में क्या दिखेगा?

  • जिन अभ्यर्थियों ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए आवेदन किया था और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल हुए हैं, उनके लॉगिन में स्टेटस 'You are qualified. Download your admit card for stenography test.' प्रदर्शित होगा।
  • जो अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट में सफल नहीं हुए हैं, उनके स्टेटस में 'Sorry You are not qualified and not shortlisted for stenography test.' दिखाई देगा।
  • जिन अभ्यर्थियों ने संबंधित पद के लिए आवेदन नहीं किया है या गलत लॉगिन डिटेल से प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए 'Invalid Login credentials.' संदेश प्रदर्शित होगा।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन

कंप्यूटर टंकण परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की होगी ट्रांसक्रिप्शन परीक्षा 

बोर्ड के अनुसार, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के उन अभ्यर्थियों की ट्रांसक्रिप्शन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिन्होंने आवेदन किया था और कंप्यूटर टंकण परीक्षा उत्तीर्ण की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें