फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम इंदौर के पीजी मैनेजमेंट छात्र को 80 लाख रुपये सालाना पैकेज

Fri, 21 Aug 2020 08:18 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
iim indore
विज्ञापन

कोविड-19 के बीच आईआईएम इंदौर ने कैंपस प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है। आईआईएम इंदौर के एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) के छात्र को शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत 80 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। यह 2018 के मुकाबले 153 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन


इससे पहले कैंपस प्लेसमेंट में आईआईएम इंदौर को सबसे अधिक कैंपस प्लेसमेंट 31.68 लाख रुपये सालाना था। खास बात यह है कि 80 लाख रुपये सालाना का पैकेज विदेश नहीं, बल्कि भारत के लिए है।

आईआईएम इंदौर प्रबंधन ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड-19 के बीच सत्र 2019-20 के तहत कैंपस प्लेसमेंट में कुल 43 छात्रों को ऑफर लेटर मिले हैं। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, ऊर्जा, तेल, गैस, इंजीनियरिंग, खरीद, वाहन -विनिर्माण, स्वास्थ्य व परामर्श , इस्पात आदि क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हुई थीं। प्लेसमेंट में सबसे कम 24.10 लाख रुपये सालाना से लेकर 80 लाख रुपये पैकेज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें