फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOCL Apprentice Recruitment: इंडियन ऑयल में 1450 पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म? 12 अगस्त है अंतिम तिथि

Wed, 15 Jul 2026 02:58 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
IOCL Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का एलान किया है। कुल 1,450 रिक्तियां भरी जानी हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती तहत तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के ट्रेड और डिसिप्लिन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में शामिल है।

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तारीखें

 
कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जुलाई 2026, सुबह 10 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026, शाम 5 बजे
दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट जारी होने की संभावित तारीख 20 अगस्त 2026
दस्तावेज सत्यापन की संभावित अवधि 27 अगस्त से 3 सितंबर 2026
पात्रता तय करने की तिथि 31 जुलाई 2026

किस ट्रेड में कितनी वैकेंसी?

आईओसीएल ने विभिन्न ट्रेड और तकनीकी शाखाओं में कुल 1450 वैकेंसी निकाली हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
कोड ट्रेड/डिसिप्लिन योग्यता सीटें
101 ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) गणित, भौतिकी, रसायन या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ बीएससी 274
102 ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) - मैकेनिकल आईटीआई फिटर ट्रेड के साथ 10वीं पास 314
104 टेक्नीशियन अप्रेंटिस - केमिकल केमिकल/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 327
105 टेक्नीशियन अप्रेंटिस - मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 83
106 टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 277
107 टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इंस्ट्रूमेंटेशन इंस्ट्रूमेंटेशन या कंट्रोल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा 70
108 ट्रेड अप्रेंटिस - सेक्रेटेरियल असिस्टेंट बीए, बीएससी या बीकॉम 30
109 ट्रेड अप्रेंटिस - अकाउंटेंट बीकॉम 2
110 ट्रेड अप्रेंटिस - डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर) 12वीं पास 55
111 ट्रेड अप्रेंटिस - डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल होल्डर) 12वीं पास और स्किल सर्टिफिकेट 18
 

शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जरूरी बातें

उम्मीदवारों को संबंधित योग्यता में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल होने चाहिए। अनुसूचित जाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों पर यह न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। आईटीआई उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आईओसीएल ने स्पष्ट किया है कि केवल नियमित और पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य नहीं होंगे।

किन उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी?

ये सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे:
  • बीई या बीटेक डिग्रीधारी उम्मीदवार
  • एमबीए, सीए, एलएलबी या एमसीए जैसी उच्च व्यावसायिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार
  • योग्यता प्राप्त करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक नौकरी का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार

आयु सीमा

31 जुलाई 2026 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

आयु में छूट
वर्ग अधिकतम छूट
एससी 5 वर्ष
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 3 वर्ष
दिव्यांग 10 वर्ष
एससी दिव्यांग अधिकतम 15 वर्ष तक

नहीं होगी लिखित परीक्षा

आईओसीएल की इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।

मेरिट सूची संबंधित योग्यता परीक्षा के सभी वर्ष या सेमेस्टर के कुल अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार होगी।

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्मतिथि भी समान होती है, तो 10वीं में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी।

दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा चयन

मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को आयु प्रमाणपत्र, अंकपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।

मेडिकल फिटनेस भी होगी जरूरी

अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को अप्रेंटिस अधिनियम के तहत निर्धारित शारीरिक और चिकित्सीय मानकों को पूरा करना होगा।

प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस जांच में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही नियुक्ति प्रस्ताव दिया जाएगा।

स्टाइपेंड और अन्य सुविधाएं

  • चयनित अप्रेंटिस को अप्रेंटिस अधिनियम और कंपनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • इसके अलावा उम्मीदवारों को दुर्घटना बीमा का लाभ भी मिलेगा।
  • तकनीकी ट्रेड के अप्रेंटिस को सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट और सुरक्षा जूते उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को एक वर्ष में 32 दिन सामान्य अवकाश और 12 दिन आकस्मिक अवकाश भी मिलेगा।
  • कंपनी की ओर से आवास या मकान किराया भत्ता (एचआरए) नहीं दिया जाएगा।
 
IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Notice - PDF

एक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए कर सकेगा आवेदन

आईओसीएल ने स्पष्ट किया है कि कोई भी उम्मीदवार केवल एक ट्रेड या डिसिप्लिन के लिए आवेदन कर सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक ट्रेड में आवेदन करता है तो उसका आवेदन सीधे रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी और दोनों चरण पूरे करना अनिवार्य होगा।

पहला चरण: पोर्टल पर पंजीकरण
  • कोड 101, 102, 108, 109, 110 और 111 के उम्मीदवारों को एनएपीएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • कोड 104, 105, 106 और 107 के उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवारों को आईओसीएल, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध अवसर के लिए आवेदन करना होगा।

दूसरा चरण: अतिरिक्त जानकारी जमा करना
पोर्टल पर पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर "व्हाट्स न्यू" सेक्शन में उपलब्ध माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म लिंक के जरिए अतिरिक्त जानकारी भी जमा करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें