इतना लगेगा आवेदन शुल्क
| वर्ग |
आवेदन शुल्क |
धनवापसी |
| सभी उम्मीदवार (रियायती श्रेणियों को छोड़कर) |
500 |
CBT में शामिल होने पर 400 वापस किए जाएंगे (बैंक शुल्क काटकर) |
| महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC, ST, अल्पसंख्यक समुदाय और दिव्यांग उम्मीदवार |
250 |
CBT में शामिल होने पर पूरी राशि वापस की जाएगी (बैंक शुल्क काटकर) |
कितना मिलेगा वेतन?
सेक्शन कंट्रोलर का पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7वें CPC) के लेवल-6 के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
- अपने क्षेत्र की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 03/2026 - Section Controller Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- यदि पहले से खाता नहीं है तो New Registration करके पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचें और फॉर्म सबमिट कर दें।