फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब की टेंशन को कहिये बाय: छत्तीसगढ़ के इस एप से मिलेगा सरकारी-प्राइवेट सेक्टर के रोजगार की जानकरी,करें डाउनलोड

Thu, 11 Jul 2024 06:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के युवाओं को घर बैठे रोजगार पंजीयन की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। युवाओं को रोगजार की जानकारी अब 'छत्तीसगढ़ रोजगार एप' पर मिलेगी। राज्य सरकार ने एप लांच कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के युवाओं को घर बैठे रोजगार पंजीयन की सुविधा मिल रही है। साथ ही रोजगारपरक सुविधाओं का लाभ भी मिल रहा है। युवाओं को रोगजार की जानकारी अब 'छत्तीसगढ़ रोजगार एप' पर मिलेगी। राज्य सरकार ने एप लांच कर दिया है। तीन महीनों के भीतर में 10 हजार से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। साथ ही एक हजार 611 लोगों ने घर बैठे पंजीयन भी कराया है।

विज्ञापन


बेरोजगार युवाओं को मोबाइल एप के माध्यम से रोजगार के लिए पंजीयन की व्यवस्था, पहले से हो चुके पंजीयन का नवीनीकरण और नवीन सुविधाएं प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ रोजगार एप बनाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं को जिला रोजगार और स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जाने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन के भौतिक सत्यापन के लिए जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं है। सत्यापन आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से किया जाता है। इसके साथ ही  रोजगार पंजीयन पत्रक एप के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस लिंक से करें डाउनलोड
इस एप पर शासकीय-अर्धशासकीय विभागों की रिक्तियां, विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला-प्लेसमेंट कैंप की अद्यतन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। रोजगार सहायता की प्रक्रिया अब और अधिक सरल एवं सुलभ हो गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की पहल से https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। कोई भी व्यक्ति रोजगारपरक जानकारी के लिए एप डाउनलोड कर अवलोकन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें