फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment: एमआर- संगीतकार पदों पर भर्ती के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो, यहां करें अप्लाई

Thu, 11 Jul 2024 09:28 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Indian Navy Recruitment 2024: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर योजना के तहत एमआर म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती की आज अंतिम तारीख है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- join Indiannavy.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना अग्निवीर (एमआर संगीतकार) 2024 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2024 से शुरू की गई थी। 

विज्ञापन


आपको बता दें की इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु 17 से लेकर 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संगीत संबंधी योग्यता, तय वाद्य यंत्रो पर प्रवीणता, संगीत अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।

Indian Navy Recruitment 2024: शारीरिक मानदंड 

इस चरण में पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट और 30 सेकंड के भीतर 1.5 किमी की दौड़, 20 सिट-अप, 15 पुश-अप और 15 सिट-अप (घुटने टेककर) पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप और 10 शिट-अप (घुटने टेककर) करने के अलावा 8 मिनट में 1.5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


Indian Navy Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न 

भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती लिखित परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इसमें कुल 50 अंकों के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा कुल अवधि 30 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2024: चयन प्रकिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टेज 1 के लिए चुना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानकीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को भर्ती चिकित्सा परीक्षा और अंत में स्टेज 2 की अंतिम स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित होना होगा।

Indian Navy Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी join Indiannavy.gov.in पर जाना होगा। 
  • होम पेज पर उपलब्ध रजिस्टर टैब पर क्लिक करें। 
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें 
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म डाउनलोड करें
  •  भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें