फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy INCET: इंडियन नेवी में 700+ पदों के लिए खुली आवेदन विंडो, यहां से करें एप्लाई

Mon, 22 Jul 2024 11:14 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy INCET: भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET 01/2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैसे करें पंजाकरण, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Indian Navy INCET: भारतीय नौसेना ने भारतीय नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा (INCET 01/2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- incet.cbt-exam.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 2 अगस्त, 2024 तक खुली रहेगी और उम्मीदवार 11.59 बजे तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें की इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय नौसेना में कुल 741 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा पैटर्न, परीक्षा योजना, आरक्षण/छूट और अन्य विवरण आधिकारिक अधिसूचना में चेक कर सकते हैं। 

Indian Navy INCET: रिक्ति विवरण

  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 16 पद
  • फायरमैन - 444 पद
  • ट्रेड्समैन मेट - 161 पद
  • कीट नियंत्रण कार्यकर्ता - 18 पद
  • फायर इंजन ड्राइवर - 58 पद
  • कुक - 9 पद
  • चार्जमैन (विभिन्न विषय) - 29 पद
  • वैज्ञानिक सहायक - 4 पद
  • ड्राफ्ट्समैन (निर्माण) - 2 पद

Indian Navy INCET: आवेदन शुल्क

विज्ञापन


इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 295 रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन

Indian Navy INCET: कैसे करें आवेदन 
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  incet.cbt-exam.in पर जाएं।
  • उसके बाद भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद पद का चयन करें, फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • विधिवत भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें