फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: एचडीएफसी ने जॉब सर्कुलर में लिखा- 2021 के उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र नहीं हैं, जताना पड़ा खेद

Wed, 04 Aug 2021 04:48 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

एचडीएफसी बैंक का एक जॉब सर्कुलर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद बैंक ने इसको लेकर खेद जताया है और स्पष्टीकरण भी जारी किया है। 
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी बैंक का एक जॉब सर्कुलर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद बैंक ने इसको लेकर खेद जताया है और स्पष्टीकरण भी जारी किया है। दरअसल, एचडीएफसी बैंक की ओर से तमिलनाडु स्थित अपनी शाखाओं में सेल्स ऑफिसर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना विज्ञापन जारी किया गया था। इस  जॉब सर्कुलर में लिखा था कि 2021 में उत्तीर्ण उम्मीदवार नौकरी के लिए पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन


यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है। एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए मंगलवार (3 अगस्त, 2021) को एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया कि यह एक टाइपो एरर है और इस त्रुटि पर हमें खेद है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि स्नातक उत्तीर्ण होने के वर्ष की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं, जब तक वे आयु मानदंड को पूरा करते हैं। 
 

अखबार के विज्ञापन ने मदुरै में वॉक-इन इंटरव्यू के लिए 28 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को आमंत्रित किया था। सोशल मीडिया पर वैकेंसी सर्कुलर के चर्चा का विषय बनने के बाद एचडीएफसी ने कहा, हमने यहां साझा किए गए विज्ञापन का सही विज्ञापन पहले ही जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कुछ यूजर्स ने पुराने विज्ञापन को 'बेतुका' बताया तो कुछ ने 'कोरोना बैच' बताकर मजाक उड़ाया। स्नातक उम्मीदवार, उत्तीर्ण होने के वर्ष की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं, जब तक वे आयु मानदंड को पूरा करते हैं। इससे पहले 02 अगस्त, 2021 को एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने जॉब सर्कुलर की तस्वीर पोस्ट करके लिखा था कि यह अत्याचार है! इसके बाद यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने टिप्पणियां करते हुए बैंक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया था। इसके बाद बैंक के एक अधिकारी ने इसे "टाइपो" एरर बताते हुए खेद जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें