फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Exam 2021: 04 अगस्त से शुरू होंगी एसएससी सीएचएसएल की स्थगित परीक्षाएं

Mon, 02 Aug 2021 06:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

परीक्षा के लिए कुल 9,11,255 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3,79,663 अभ्यर्थियों का पेपर 12 से 19 अप्रैल, 2021 तक हो चुका है। शेष 5,31,592 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग की एसएससी सीएचएसएल की स्थगित परीक्षाएं 04 अगस्त से शुरू होंगी। इस संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षाएं 12 अगस्त तक चलेंगी। जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इन परीक्षाओं में सिर्फ वही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे, जो अप्रैल 2021 में परीक्षाएं नहीं दे पाए थे। इस संबंध में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से जारी अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए कुल 9,11,255 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3,79,663 अभ्यर्थियों का पेपर 12 से 19 अप्रैल, 2021 तक हो चुका है। शेष 5,31,592 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। एक दिन में तीन शिफ्ट (सुबह 9 से 10, दोपहर 12 से 1 और शाम 3 से 4 बजे तक) रखी गई है।  

परीक्षार्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का तरीका और सीधा लिंक भी यहां दिया गया है।कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि टियर-1 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। टियर-1 की परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  1. अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
  2. अभ्यर्थी होम पेज पर जाकर दिए गए लिंक एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
 

बता दें कि अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के कहर के कारण देशभर में उत्पन्न भयावह हालातों में कर्मचारी चयन आयोग ने बड़ा फैसला करते हुए एसएससी सीएचएसएल टियर-1 और एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। कर्मचारी चयन आयोग ने बताया था कि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर (टियर -1) परीक्षा, 2020 को देशभर में कोविड-19 मामलों में उछाल को देखते हुए स्थगित किया गया है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें