फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब बिना परीक्षा के सीधे भर्ती होंगे पुलिसवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में पुलिस भर्ती में हुए बवाल के बाद सरकार ने भविष्य में किसी तरह की फजीहत से बचने के लिए नया दांव चला है। अब पुलिस में सीधे मेरिट के आधार पर सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, लिखित परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस बदलाव की तैयारी का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को आसान बनाने जा रही है।

नौजवानों को केवल फिजिकल टेस्ट व इंटरव्यू देना होगा और अंक तालिकाएं दिखानी होंगी। यह बात उन्होंने झांसी में एरच बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना के शिलान्यास समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पुलिस में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है और जल्द चालीस हजार भर्तियां और की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश ने कहा कि पुलिस भर्ती में नौजवानों को कड़ी लिखित परीक्षा से गुजरना होता है लेकिन आने वाले दिनों में सरकार ऐसा कोई रास्ता निकालेगी, जिससे लिखित परीक्षा विहीन भर्ती प्रक्रिया की जा सके।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ ही अखिलेश ने केंद्र पर किसानों की मदद न करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के सदमे से मरने वाले 18 किसानों के आश्रितों को सात-सात लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मौत पर हल्ला तो खूब मचाया जाता है लेकिन उनकी मदद नहीं की जाती।

केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा सांसद उत्तर प्रदेश ने दिए हैं। इस नाते केंद्र पर जिम्मेदारी ज्यादा है। केंद्र सरकार मृतक किसानों के परिजनों को प्रदेश सरकार से दोगुना मुआवजा 14-14 लाख रुपये उपलब्ध कराए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल का भी शिलान्यास किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें