फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में विवाहित महिला उम्मीदवार नहीं कर सकेंगी आवेदन, जानिए क्या है इससे जुड़ा पूरा नियम

Sat, 04 Jun 2022 10:17 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पद हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में  जल्द ही हजारों सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य में 26 हजार से अधिक आरक्षी के पदों पर भर्ती का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। इसमें पुरुष उम्मीदवारोंके साथ महिला अभ्यर्थियों के पद भी शामिल होंगे। हाल में यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस में करीब 26,210 और फायरमैन के 172 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधीअधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूपीपीआरपीबी द्वारा भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होनेजा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे  UP Police Constable FREE EBooks- Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
UP Constable सैलरी     
UP Constable सिलेबस   
UP Constable एलिजिबिलिटी

क्या है विवाहित महिला अभ्यर्थियों के आवेदन से जुड़ा नियम 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती में निर्धारित आयुसीमा के मापदंड को पूरा करने वाले सभी विवाहित और अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट्स फार्म भर सकेंगे। हालांकि विवाहित होने की दशा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को आवेदन करने के पात्र माना जाएगा जिनके एक से अधिक पति/पत्नी न हो या वैवाहिक स्थिति राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप हो या नियमों को पूरा करती हो। अधिक जानकारी के भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करनाहोगा।  

एक पद के लिए हो सकते हैं कितने दावेदार 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अगर 20 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं और 26 हजार पदों के लिए भर्ती कराई जाती है तो इस लिहाज से एक पद पर 76 से 77 उम्मीदवारों की दावेदारी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी संभव है। 

क्या कॉन्स्टेबल भर्ती में भी होगी नेगेटिव मार्किंग

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें