Western Railway Recruitment 2023 : कुल पद
रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 3,624 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया rrc-wr.com पर जाकर पूरी की जा सकती है।
Western Railway Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 15 वर्ष तय है। इस प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।
इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
Western Railway Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन
उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ मैट्रिक/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हों। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चयनित उम्मीदवार को 18 हजार रुपये से लेकर 56 हजार 900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
Western Railway Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थियों के मैट्रिक/ आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह भर्ती 1 वर्ष की अवधि के लिए की जानी है। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को कोई टीए/ डीए देय नहीं होगा।