नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका है। रेलवे में साढ़े तीन हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ये भर्तियां दसवीं पास युवाओं के लिए हैं। पश्चिम रेलवे, मुंबई मुख्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी 3591 पदों पर अप्रेंटिस के तहत भर्ती की जाएगी।
पश्चिम रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही, भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम रेलवे की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट
www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित पश्चिम रेलवे के 13 डिवीजन में की जाएगी। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी आगे पढ़ें ...
पदों का विवरण