फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WCR Railway Recruitment 2021: यहां निकलीं हैं बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें डिटेल्स

Sun, 04 Jul 2021 11:41 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशन मास्टर के पदों पर बंपर नौकरियां निकालीं हैं। 
विज्ञापन
WCR Recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्टेशन मास्टर के पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 38 पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 26 जून, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 जुलाई, 2021

विज्ञापन

आयु सीमा -  इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए  अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 43 वर्ष है। 
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष करने वाले इसके लिए आवदेन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार स्नातक के अंतिम वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

पदों का विवरण

कुल पद - 38

  • सामान्य - 18
  • ओबीसी - 12
  • एससी - 05
  • एसटी - 03
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें