फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Central Railway Recruitment: पश्चिम मध्य रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

Sun, 14 Jan 2024 12:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

West Central Railway Recruitment: पश्चिम मध्य रेलवे में अपरेंटिस पदों नौकरी के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार फटाफट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
पश्चिम मध्य रेलवे - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WCR Apprentice Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने पश्चिम रेलवे के विभिन्न डिवीजनों और इकाइयों में 3015 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 14 जनवरी 2024 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे डब्ल्यूसीआर की आधिकारिक वेबसाइट wcr. Indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

RRC WCR आयु सीमा

आरआरसी डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 14 दिसंबर 2023 से की जाएगी। उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Railway Recruitment आवेदन शुल्क

आरआरसी डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 136 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 36 रुपये है। 

विज्ञापन

RRC WCR शैक्षणिक योग्यता

आरआरसी डब्ल्यूसीआर अपरेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र ( एनसीवीटी/एससीवीटी) भी होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें