फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Recruitment 2024: एम्स रायबरेली में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Sat, 13 Jan 2024 06:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Raebareli Recruitment 2024: एम्स रायबरेली में फैकल्टी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एम्स भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Raebareli Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrbl.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

AIIMS रिक्तियों का विवरण

एम्स रायबरेली में  76 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • प्रोफेसर - 25 पद

  • एडिशनल प्रोफेसर - 19 पद

  • एसोसिएट प्रोफेसर - 14 पद

  • सहायक प्रोफेसर - 18 पद

AIIMS Raebareli आवेदन शुल्क

एम्स रायबरेली भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2360 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। 

विज्ञापन

AIIMS Recruitment आयु सीमा

एम्स रायबरेली भर्ती 2024 प्रोफेसर/ एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष होनी चाहिए। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर/सहायक प्रोफेसर के लिए आयुसीमा 50 वर्ष होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें