फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Teacher Vacancy: दुर्गा पूजा के बाद आएगा शिक्षक भर्ती का नोटिस, इस राज्य में भरी जाएंगी 13421 रिक्तियां

Thu, 25 Sep 2025 09:42 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

WB Primary Teacher Recruitment: दुर्गा पूजा के बाद शिक्षक के 13,421 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शिक्षण के क्षेत्र में नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WB Primary Teacher Recruitment: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार दुर्गा पूजा उत्सव के बाद 13,421 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य के शिक्षक नौकरी चाहने वालों के लिए त्योहारों के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी है।

विज्ञापन


बसु ने X पर लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर पश्चिम बंगाल राज्य प्राथमिक शिक्षा परिषद 13,421 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रही है। परिषद पूजा के तुरंत बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। सभी नौकरी चाहने वालों को अग्रिम शुभकामनाएं।"

विज्ञापन

24 सितंबर को जारी हुआ था शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का परिणाम

गौरतलब है कि 24 सितंबर को पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2023 का परिणाम घोषित किया था। इस परीक्षा में 2,73,147 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 6,754 (2.47%) अभ्यर्थी सफल हुए।

इसी बीच 2022 TET उम्मीदवारों ने, जिन्हें अब तक साक्षात्कार कॉल नहीं मिला है, इस महीने की शुरुआत में प्रदर्शन कर दावा किया था कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 50,000 से अधिक पद खाली हैं। इस दावे को शिक्षा मंत्री ने खारिज करते हुए कहा कि बोर्ड जल्द ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें