फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WCL Apprentice 2024: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 902 पदों पर 10वीं-आईटीआई पास के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Wed, 16 Oct 2024 06:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

WCL Recruitment 2024: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए 902 पदों पर भर्ती निकाली गई है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
WCL Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WCL Recruitment 2024: अगर आप 10वीं पास है या आपने आईआईटी डिप्लोमा किया है, तो आपके पास वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में अपरेटिंसशिप करने का शानदार मौका है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से ट्रेड अपरेंटिस के 900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

WCL Apprentice Vacancy: रिक्ति विवरण

पंजीकरण प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगी। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 902 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस: 841 पद
  • फ्रेशर्स ट्रेड अपरेंटिस (सिक्योरिटी गार्ड): 61 पद

पात्रता मापदंड

जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पद से संबंधित निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।
  • आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस: उम्मीदवार के पास निर्धारित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • फ्रेशर्स ट्रेड अपरेंटिस (सिक्योरिटी गार्ड): उम्मीदवार 10+2 व्यवस्था के तहत 10वीं पास होना चाहिए।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

प्रशिक्षु प्रशिक्षण की अवधि

आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के लिए अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण 12 महीने का होगा, और फ्रेशर्स ट्रेड अपरेंटिस के लिए, अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण अपरेंटिसशिप नियम में निर्दिष्ट अनुसार होगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

संबंधित प्रतिष्ठान प्रत्येक ट्रेड में अलग-अलग उम्मीदवारों का चयन करेगा। प्रतिष्ठान आवेदनों की जांच करेगा, दस्तावेजों का सत्यापन करेगा, मेडिकल जांच आदि भी करेगा। अनंतिम चयन प्रत्येक प्रतिष्ठान द्वारा अर्हक परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। चयनित होने पर निम्नानुसार वेतन दिया जाएगा:
  • एक वर्षीय आईटीआई: 7700 रुपये प्रति माह
  • दो वर्षीय आईटीआई: 8050 रुपये प्रति माह
  • फ्रेशर: 6000 रुपये प्रति माह
विज्ञापन

ये उम्मीदवार नहीं कर सकते आवेदन

वे अभ्यर्थी, जिन्होंने प्रशिक्षुता कार्यक्रम के भाग के रूप में पहले कोई प्रशिक्षुता प्रशिक्षण लिया हो या जो किसी शैक्षणिक संस्थान से नियमित अभ्यर्थी के रूप में कोई नियमित पाठ्यक्रम कर रहे हों, आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें