JIPMER Result 2024 Out: पुडुचेरी स्थित जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जिपमर ग्रुप बी, सी पदों (नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न अन्य पदों) के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी और परिणाम आज यानी 16 अक्तूबर, 2024 को घोषित किए गए हैं।
जिपमर नॉन-टीचिंग ग्रुप बी और सी के लिए अधिसूचना 19 जुलाई 2024 को जारी की गई थी और ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक शुरू हुए थे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जेआईपीएमईआर ग्रुप बी और सी के 209 पदों को भरना है।