सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के अच्छा मौका है। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) माइनिंग सरदार और सर्वेयर (माइनिंग) के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2021 यानी कल तक है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण आवेदन करने में समस्या आ सकती है।
उम्मीदवारों को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) माइनिंग सरदार और सर्वेयर (माइनिंग) के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट
westerncoal.in पर जाकर आवेदन करना होगा। चयन परीक्षा की तारीख, केंद्र और समय आदि से जुड़ी जानकारी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पंजीकृत मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
पदों की संख्या और वेतन
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) भर्ती के माध्यम से माइनिंग सरदार के 167 और सर्वेयर के 44 यानी कुल 211 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को मिलने वाले वेतन की बात करें, तो माइनिंग सरदार के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 31852 रुपये तक प्रति महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं सर्वेयर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 34391 रुपयो तक प्रति माह वेतन मिलेगा।
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
माइनिंग सरदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास डीजीएमएस द्वारा जारी की गई सर्टिफिकेट ऑफ कंपटेंसी या फिर माइन सर्वेयर में डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं सर्वेयर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास दसवीं की डिग्री के साथ डीजीएमएस द्वारा जारी की गई सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कंपटेंसी का सर्टिफिकेट होना चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 21 अक्टूबर 2021
2. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख - 20 नवंबर 2021
कैसे करें आवेदन?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
westerncoal.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के सेक्शन पर क्लिक करें और Online Application for the post of Mining Sirdar in T&S Grade C & Surveyor (Mining) in T&S Grade-B के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उम्मीदवार New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपने ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया को पूरा करें।
5. अब ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करें और सभी जानकारियों को भर कर दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. अपने द्वारा दी गई जानकारी को एक बार चेक कर लें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।