फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBPSC: पश्चिम बंगाल ऑडिट और अकाउंट्स मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी, 4 सितंबर तक चलेगा एग्जाम

Wed, 21 Aug 2024 05:23 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

WBPSC Audit and Accounts Main: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने आज पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल ऑडिट और अकाउंट्स मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

WBPSC Audit And Accounts Main: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने आज, 21 अगस्त को पश्चिम बंगाल लेखा और सेवा भर्ती (मुख्य) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा 28 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 246 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 25 रिक्तियों को भरना है।

अधिसूचना में कहा गया है कि, "पश्चिम बंगाल लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा भर्ती (मुख्य) परीक्षा, 2022 कोलकाता में 28, 29, 30 अगस्त, 2024 और 2, 3 और 4 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे पश्चिम बंगाल लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा भर्ती (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम के साथ अपने ई-प्रवेश पत्र 21 अगस्त, 2024 से आयोग की वेबसाइट https://psc.wb.gov.in/ से डाउनलोड करें।" 
विज्ञापन



चयन प्रक्रिया
पश्चिम बंगाल लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा भर्ती परीक्षा दो क्रमिक चरणों में आयोजित की जाएगी, अर्थात, (i) प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न) और (ii) मुख्य परीक्षा (पारंपरिक प्रकार) जिसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण होगा। प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश दिया जाएगा और मुख्य परीक्षा के परिणामों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।


एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - wbpsc.gov.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
  • ऑडिट एवं अकाउंट्स मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें। 
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें