दिशा-निर्देशों का करें पालन
WBSET परीक्षा 9 जनवरी, 2022 को होने जा रही है। प्रवेश पत्र को परीक्षा केंद्रों पर ले जाना बिल्कुल न भूलें। अपनी आईडी को भी साथ ले जाएं। प्रवेश पत्र और आईडी न होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का अच्छे से पालन करें। मुंह पर मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें।