इन वर्गों के उम्मीदवारों को मिलेगी आवेदन शुल्क से छूट
यूपीएससी की भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल 200/ - रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद, या एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीजा/ मास्टर/ रुपे क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का उपयोग करके जमा किया जा सकता है। हालांकि, महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
अगर, ऐसा हुआ तो यूपीएससी परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे
संघ लोक सेवा आयोग ने उन सभी उम्मीदवारों, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र हैं, को निर्देशित करते हुए कहा है मुख्य परीक्षा के लिए अपने डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपेक्षित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण करने के प्रमाणिक दस्तावेज भी अपलोड करें, ऐसा न करने पर ऐसे उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।