WB Police Result 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को दुरसंचार विभाग के लिए में वायरलेस सुपरवाइजर (तकनीकी) ग्रेड-2 के पद के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपने रोल नंबर, जन्मतिथि और शहर की जानकारी दर्ज करनी पड़ेगी। हम इस खबर में आपको अपना परिणाम चेक करने के तरीके बताएंगे।
WB Police Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 31 अक्तूबर 2021 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। इस प्रारंभिक परीक्षा में करीब 5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते है।
WB Police Result 2022: 74 पदों पर होंगी भर्तियां
पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से जारी की गई सुपरवाइजर ग्रेड-2 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को कुल 74 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, पीएमटी, पीईटी और अंतिम प्रतियोगी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
WB Police Result 2022 : कैसे जांचे परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम जांच सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
3. अब संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।