उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल इस परीक्षा का रिजल्ट 15 फरवरी 2022 को ही जारी किया जाना था लेकिन राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव की वजह से उत्तर प्रदेश बेसिकएजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने इस परीक्षा का रिजल्ट समय से जारी नहीं किया। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9534 पदों परभर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेशपुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने लिखित परीक्षा 12 नवंबर 2021 से दो दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की थी। अगर आप प्रतियोगीपरीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs PDF - Download Now की मदद ले सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है UPTET का रिजल्ट :
UPBEB ने UPTET का रिजल्ट राज्य में लागू आचार संहिता की वजह से जारी नहीं किया था। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 10 मार्च को वोटों कीगिनती के साथ खत्म हो गए हैं और इसके साथ ही राज्य में लागू आचार संहिता भी खत्म हो गई है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही इसपरीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिकवेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
UP SI के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट :
उत्तर प्रदेश में SI भर्ती को आयोजित करने वाली संस्था UPPBPB द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एक विवरण के मुताबिक SI समेत 9534 पदों परभर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के बाद आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और इनका परीक्षण कर DV/PST करानेहेतु कार्यवाही बोर्ड स्तर पर प्रचलित थी। राज्य में लागू आचार संहिता के समाप्त होने के बाद इसका भी रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई जारही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है और अगले कुछ दिनों में इसे जारी कियाजा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता लेसकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारीके लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।