पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इस प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
इस प्रवेश पत्र को एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जन्मतिथि को दर्ज कर के इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबीपीआरबी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा कुल 1.30 घंटे की होगी और इसे दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) द्वारा एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग में पुरुष और महिला दोनों ही कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, पीएमटी और पीईटी, साक्षात्कार, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पश्चिम बंगाल एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज आ जाएगा।
5. मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
6. अब आपके सामने आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।