फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UTET/UPTET Exam 2021: उत्तरखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की आखिरी डेट आ गई नजदीक, जानिए CET, UPTET पर क्या है नई अपडेट

सार

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए महज कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।  
विज्ञापन
uptet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सरकारी स्कूलों में अध्यापक बनने सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि हाल ही उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) द्वारा बीते एक सितंबर को आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है लेकिन अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दें। जानकारी के अनुसार, इस पात्रता परीक्षा में आवेदन के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 है। अगर आप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 में भी शामिल होने की सोच रहें हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET के टीचिंग चैंपियन बैच की मदद से घर बैठे अपनी तैयारी शुरु कर सकते हैं। 

कब होगा उत्तराखंड TET  

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक UTET 2021 का आयोजन 26 नवंबर 2021 को प्रदेश भर में कराया जाएगा। 

कब से होगी सीटेट परीक्षा के आवेदन की शुरुआत 

केन्द्रीय विद्यालयों में अध्यापक बनने की चाहत रखने वाले लाखों उम्मीदवारों को सीटेट परीक्षा का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में प्रत्येक वर्ष देशभर से लाखों की संख्या में महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह के अंत तक CTET एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसलिए इस प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों ने अभी से अपनी तैयारी की शुरुआत कर दी है। अगर आप भी CTET 2021 परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़कर अपनी मजबूत तैयारी  की शुरूआत कर देनी चाहिए। 

विज्ञापन

CTET FREE Mock Test- Attempt Here

अब सफलता के साथ शुरू करें सरकारी भर्तियों की फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप प्रतियोगी छात्र हैं और जल्द ही आपको यूपी लेखपा, एसएससी (जीडी) कांस्टेबल जैसे किसी भी प्रतियोगी एग्जाम में शामिल होना है और आप इन एग्जाम के  पूरे सेलेबस की पक्की तैयारी व कोर्स का कंप्लीट रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने फोन पर भी Safalta-app डाउनलोड करके कही भी कभी भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें