UPTET Final Answer key: जानें कब हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से यूपीटीईटी, 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और 18 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इससे पहले यूपीटीईटी का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को होना था लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
UPTET Answer Key 2022: कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NOTIFICATIONS के सेक्शन में जाएं।
- अब पेज पर दिखाई दे रहे यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उत्तर का मिलान कर लें।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।