उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) इस बार 23 जनवरी को आयोजित होने जा रही है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। पहले यह परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE UPTET EBook- Download Now की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
उठा सकते हैं निःशुल्क बस सुविधा का लाभ
28 नवंबर 2021 को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद यह ऐलान किया गया था की अगली बार जब यह परीक्षा आयोजित होगी, तो इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी 22 जनवरी से 24 जनवरी तक बसों में निःशुल्क आवागमन कर सकेंगे। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी पर स्वहस्ताक्षर करते हुए कहां-कहां जा रहे या कहां से आ रहे है, इसका ब्यौरा लिखकर बस कंडक्टर को देना होगा।
ये भी पढ़ें
UPTET Syllabus
UPTET Eligibility
इस तारीख को जारी होगा UPTET का रिजल्ट :
UPBEB ने UPTET के पुनःआयोजन की तारीख घोषित करने के साथ ही इसके लिए रिजल्ट जारी करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। UPBEB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक 23 जनवरी को इस परीक्षा को आयोजित करने के बाद इसकी आंसर की 27 जनवरी को जारी कर दी जाएगी। आंसर की पर अभ्यर्थी 1 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे और इसके बाद 25 फरवरी को इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
22 जनवरी से 24 जनवरी तक छात्रों को मिलेंगे यह फायदे
आगे पढ़ें