उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 28 नवंबर 2021 को दो पालियों में सम्पन्न होनी है। इस एलिजिबिल्टी टेस्ट में लगभग 13 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसमें से करीब आठ लाख ऐसे अभ्यर्थी भी होंगे, जो जूनियर व प्राइमरी दोनों लेवल के एग्जाम में शामिल होंगे। अनुमान है कि इस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र 20 नवंबर 2021 से पहले जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी व परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही सफलता डॉट कॉम के जरिए यूपीटीईटी में बैठने वाले स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले खास फ्री प्रैक्टिस बैच की भी मदद ले सकते हैं। इस निशुल्क बैच को ज्वॉइन करने के लिए FREE UPTET Mock Test- Attempt Here पर क्लिक करना होगा।
· जीवित जीव: पौधों और जानवरों का संगठनात्मक स्तर, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी, राज्य पशु, जैव विविधता, खरीफ और रबी फसलों का ज्ञान, आरक्षित वन और वन्य जीवन का ज्ञान, पौधों और जानवरों की प्रजातियों का संरक्षण।
· उम्मीदवार UPTET 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
· होमपेज पर दिए गये एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
· इसके बाद कैंडिडेट्स के सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर लें।
· अभ्यर्थी की स्क्रीन पर उसका UPTET Hall Ticket 2021 का नया विकल्प दिखाई देगा।
· उम्मीदवार इसका चुनाव करते हुए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
अगर आप भी यूपी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।