अभ्यर्थी निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क 21 नवंबर तक जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद पूर्ण आवेदन का प्रिंट 22 नवंबर, 2019 तक लिया जा सकेगा। यूपी टीईटी के लिए उम्मीदवार बेहद सावधानी से आवेदन करें। क्योंकि एक बार किए गए ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। अगर कोई गलती रह गई तो आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
आवेदन ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त किसी दूसरे माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क जमा किए जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन के सभी चरणों शैक्षिक अर्हता, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पूरा करने के बाद ही आवेदन पूर्ण एवं स्वीकार किया जाएगा। अधूरे आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।