फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार हिंदी और अंग्रेजी में भी होगी वैश्विक छात्र आकलन परीक्षा PISA 2021

Fri, 01 Nov 2019 07:01 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
Pisa 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्टूडेंट अस्समेंट (पीसा या मैन सर्वे) 2021 परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे। भारत सरकार की मांग पर इकोनोमिक कॉपोरेशन डेवलेपमेंट (पीसा आयोजक संस्था) रीडिंग, मैथ्स व साइंस पर आधारित परीक्षा में भारतीय बोलचाल की भाषा में  प्रश्नपत्र तैयार करेगी। सरकार हर पंद्रह दिन में रिव्यू करेगी। चंडीगढ़ के साथ अब केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय स्कूलों के कुल 1.75 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पीसा 2021 में रीडिंग, साइंस और मैथ्स स्किल की परख होगी। इसीलिए इसी आधार पर तैयारी करवायी जा रही है। पीसा 2021 से पहले जनवरी या फरवरी 2020 में फील्ड ट्रायल(प्री एग्जाम) होगा। प्री एग्जाम में पीसा 2021 की तैयारियों की जांच होगी।

जांच में सामने आने वाली इन्हीं कमियों को दूर किया जाएगा, ताकि 2021 की परीक्षा में भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। क्योंकि दुनिया के अधिकतर बड़े देश इस परीक्षा में भाग लेते हैं। परीक्षा में चंडीगढ़ के करीब 188 स्कूल, जवाहर नवोदय के  छह सौ और केंद्रीय विद्यालय के 13 सौ स्कूल इसमें शामिल होने हैं। पीसा परीक्षा में 2021 परीक्षा में 15 साल आयु वर्ग के छात्र भाग ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 2009 में पीसा परीक्षा में कुल 74 देशों ने भाग लिया था, जिसमें भारत का 72वां रैंक आया था। वर्ष 2009 की पीसा परीक्षा में हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडू के चार सौ स्कूलों के 16 हजार छात्र शामिल हुए थे। सबसे निम्म प्रदर्शन के चलते यूपीए सरकार ने पीसा परीक्षा का बायकॅाट कर दिया था।  2015 में मोदी सरकार ने परीक्षा में भाग लेने का फिर से फैसला लिया।
 

एक हजार अंकों की परीक्षा तीन से साढ़े तीन घंटे में होगी 

पीसा 2021 परीक्षा एक हजार अंकों की होगी। परीक्षा तीन, सवा तीन या साढ़े तीन घंटों की हो सकती है। समय को लेकर बदलाव होते रहते हैं। इस दौरान एक घंटे की लिखित परीक्षा में स्कूल, माहौल, पेरेंट्स, पढ़ाई-रहने आदि की स्थिति का जायजा लिया जाता है। जबकि दो घंटे की परीक्षा में 33-33 फीसदी के आधार पर रीडिंग, मैथ्स व साइंस विषय को  बांटा जाता है। इसे तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है। इसमें रीडिंग -साइंस, साइंस-मैथ्स होता है। छात्र को इन तीन वर्गों में से किसी दो पर परीक्षा में सवाल पूछे जा सकते हैं। हालांकि किससे क्या पूछा जाएगा, इसकी किसी को जानकारी नहीं होगी।
 

रट्ट नहीं, टेलेंट से सफलता 

पीसा 2021 परीक्षा में रट्टा मारकर तैयारी करने वाले छात्र सफल नहीं हो सकते हैं। क्योंकि परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न नहीं होते है। इसमें एक पैरा दिया जाएगा। छात्र  उसी में से बार-बार पढने के बाद उत्तर निकाल पाएंगे। यानी जो छात्र नालेज के साथ टैलेंट रखता होगा वह पास हो जाएगा। यह परीक्षा कान्सेप्ट पर आधारित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें