फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2022: यूपीएसएसएससी में निकलीं 2,504 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Thu, 06 Jan 2022 09:26 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। 
विज्ञापन
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आयोग ने 6 जनवरी, 2022 को आईटीआई प्रशिक्षकों के रूप में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक नोटिस जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक में 18 जनवरी, 2022 से 8 फरवरी के दौरान उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़ें। भर्ती से जुड़े विवरण, आवेदन प्रक्रिया, वेतन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क संबंधित जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें और फिर आवेदन करें। इसमें उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के दौरान प्रति महीना वेतन मिलेगा। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। 

 

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2022 रिक्ति विवरण

सामान्य - 1042
ईडब्ल्यूएस - 211
ओबीसी - 681
अनुसूचित जाति - 526
एसटी - 44
कुल पद - 2504

 

UPSSSC Recruitment 2022 प्रशिक्षक पात्रता मानदंड

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा जरूर उत्तीर्ण होनी चाहिए। 

 

UPSSSC Recruitment 2022 आईटीआई प्रशिक्षक की ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


UPSSSC Recruitment 2022 प्रशिक्षक पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 
  • अब उम्मीदवार पंजीकरण के लिए लॉग इन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आपका विवरण आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब अपनी शैक्षिक योग्यता भरें और अंत में सत्यापन कोड दर्ज करना होगा।
  • योग्यता के बाद अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब  डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई ई-चालान का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा करें। 
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें