फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET Exam 2021: PET के लिए इस तारीख से जारी होंगे प्रवेश पत्र

सार

UPSSSC PET 20 अगस्त को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अगस्त के पहले सप्ताह से प्रवेश पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए लागू किया गया प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 20 अगस्त 2021 को होगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित किए जा रहे PET में तकरीबन 21 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। ये परीक्षा उत्तरप्रदेश में ग्रुप C के कई पदों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। 
विज्ञापन


20 अगस्त को परीक्षा और इस तारीख से मिलेंगे एडमिट कार्ड
UPSSSC ने हाल ही में 20 अगस्त को 2 पालियों में परीक्षा कराने का ऐलान किया था। क्योंकि इस परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और UPSSSC इसे एक ही दिन कराने जा रही है इसलिए परीक्षा 20 अगस्त को ही दो पालियों में होगी।
वहीं, UPSSSC अगस्त के पहले सप्ताह में PET के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तथा परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC कीआधिकारिक वेबसाइटपर विजिट करते रहना चाहिए। 
विज्ञापन


इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
PET 2021 का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 मार्क्स के 100 प्रश्न आएंगे तथा इनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा में दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें बैठने वाले अभ्यर्थियों रिजल्ट और अंक एक साल तक मान्य रहेंगे।

कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आपको सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाये जा रहे UPSSSC PET स्पेशल कोर्स को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 220 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा आप सफलता ऐप के जरिये भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं और फ्री ई-बुक्स तथा मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात को आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें