फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2023: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें तिथियां

Mon, 22 Jan 2024 06:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC PET 2023 Schedule Out: यूपीएसएसएससी ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC PET 2023 Schedule Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) 2023 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपीएसएसएससी वन दरोगा (वन रक्षक) के कुल 701 पदों को भरना है।

विज्ञापन

UPSSSC PET 2023 परीक्षा तिथियां

आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 परीक्षा 12 फरवरी से 17 फरवरी, 2024 तक लखनऊ जिले में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएससी वन रक्षक भर्ती परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में दो या अधिक विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।

विज्ञापन

UPSSSC PET 2023 शारीरिक पात्रता मानदंड

पुरुष उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी शारीरिक पात्रता मानक (पीईटी 2023) इस प्रकार हैं-

  • ऊंचाई: 163 सेमी

  • सीना: 84-89 सेमी

  • पैदल चाल : 4 घंटे में 25 किमी

महिला उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी शारीरिक पात्रता मानक (पीईटी 2023)  इस प्रकार हैं-

  • ऊंचाई: 150 सेमी

  • सीना: 79-84 सेमी

  • पैदल चाल : 4 घंटे में 14 किमी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें