उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया जा चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा अयोजित सरकारी नौकरियां निकाले जाने का इंतजार है। राज्य में UPSSSC द्वारा ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। UPSSSC ने मार्च 2022 तक आयोजित की जाने वाली ऐसी भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल के 7882 पदों समेत कुल 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है। साथ ही अगर आप भी PET में उतीर्ण होने के बाद नवंबर में आयोजित होने वाली लेखपाल परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 से पहले कुल 22,794 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इनमें से राजस्व लेखपाल के 7882 पदों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का अयोजन नवंबर में, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले 2500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में तथा कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एक्सरे प्राविधिक व सामान योग्यता वाले 1200 पदों पर भर्ती के लिए परिक्षाओं का आयोजन मार्च 2022 में किया जाना है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताओं की जानकारी तो अधिसूचना निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन पिछली भर्तियों के आधार पर कहा जा सकता है कि राजस्व लेखपाल के 7882 पदों पर आवेदन करने के लिए इंटर पास तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले अन्य 9212 पदों पर भर्ती के लिए इंटर पास होने के साथ ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।
अगर आप PET के बाद अयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाईव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाऊनलोड करने योग्य स्टडी मैटेरियल्स के अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा अगर आप अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो आप इसके लिए भी सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।