उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में अब लगभग 20 दिनों का समय बचा हुआ है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 20 अगस्त को पूरे राज्य में PET करवाए जाने का ऐलान किया है। इस परीक्षा में 20 लाख से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है और इसके लिए पूरे राज्य में 3 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। दरअसल राज्य में UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले ग्रुप C की भर्तियों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET पास होना अनिवार्य है। इसी अनिवार्यता की वजह से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी PET में शामिल हो रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बाकी बचे हुए दिनों में इसकी बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
PET में इन टॉपिक्स से पूछे जाएंगे प्रश्न :
UPSSSC द्वारा आयोजित की जा रही PET में अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 15 टॉपिक्स से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
जानें क्या होगा प्रश्नों का स्तर :
UPSSSC द्वारा PET के लिए जारी किए गए सिलेबस में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के कठिनाई का स्तर क्या होगा। PET 2021 के सिलेबस के मुताबिक इस परीक्षा में पूछे जाने वाले 9 टॉपिक्स इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी तथा जनरल इंग्लिश के प्रश्नों के कठिनाई का स्तर NCERT द्वारा निर्धारित सेकंडरी/सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा।
इसके अलावा लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे इन 6 टॉपिक्स के प्रश्नों के कठिनाई के स्तर के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को इन टॉपिक्स के सिलेबस के मुताबिक पढ़ाई करनी चाहिए।
कैसे करें पक्की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता के कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं। तो देर की बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।