उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मार्च 2022 तक यूपी में आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के संबंध में एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस एग्जाम कैलेंडर में 22,794 ऐसी भर्ती परीक्षाओं की भी तारीख दी गई है, जिनमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में उतीर्ण होना होगा। गौरतलब है कि राज्य में UPSSSC द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली भर्तियों के लिए PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 तक लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य कई विभागों में निकलने वाली भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर आप भी PET में सफल होकर इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, तो कम समय में बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता के कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
इस विभाग में है सबसे अधिक वेकैंसी :
UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक PET पास करने वाले अभ्यर्थियों को मार्च 2022 से पहले 22,794 पदों पर होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन 22,794 पदों में से सबसे अधिक वेकैंसी राज्य के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता वाले पदों के लिए है। UPSSSC के मुताबिक नवंबर के महीने में राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 9212 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन होगा।
स्वास्थ्य विभाग में किन पदों पर होंगी भर्तियां :
स्वास्थ्य विभाग में 9212 पदों के लिए निकलने वाली भर्ती में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों का चयन किन पदों के लिए किया जाएगा, अभी तक इसके संबंध में कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भर्तियां स्वास्थ्य विभाग में ANM के पदों पर नियुक्ति के लिए हो सकती है।
20 अगस्त को होना है PET का आयोजन :
UPSSSC द्वारा स्वास्थ्य विभाग के 9212 पदों समेत 22,794 पदों के लिए आयोजित किए जाने वाले इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। गौरतलब है कि राज्य में 20 अगस्त को PET का आयोजन होना है और इसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। 22,794 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के लिए PET पास होना अनिवार्य है, इसलिए UPSSSC पहले PET का रिजल्ट जारी करेगा और उसके बाद अन्य पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर के भी जुड़ सकते हैं।