फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2021: PET का मैथ्स और रीजनिंग का सिलेबस है बहुत छोटा, बस इन टॉपिक्स को कर लें तैयार हो जाएगा बेड़ा पार

सार

UPSSSC द्वारा पहली बार आयोजित हो रहे PET 2021 के लिए लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है इसलिए इसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना हैं। आप इस खबर में दिए गए टॉपिक्स को तैयार कर परीक्षा में अपने नंबर पक्के कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की 20 अगस्त को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है तो ऐसे में ये तय है कि इस परीक्षा में बहुत कठिन प्रतिस्पर्धा होने वाली है। यूपी में समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए PET अनिवार्य कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से करने की जरूरत है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की तैयारी के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को जरूर ज्वॉइन कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

पहली बार आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में होने वाली प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आपको सभी विषयों पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि आप कहीं पीछे ना छूट जाए। PET में कई तरह की टॉपिक्स से प्रश्न आने हैं और इसमें मैथ्स और रीजनिंग भी शामिल है। इन दोनों विषयों का सिलेबस बहुत विस्तृत है , लेकिन UPSSSC PET में आपको इन विषयों के बस कुछ टॉपिक्स को ही पढ़ना है। आप इन टॉपिक्स को पढ़कर इन दोनों विषयों में पूरे मार्क्स ला सकते हैं।

इन टॉपिक्स से आएंगे प्रश्न :

UPSSSC PET में प्राथमिक अंकगणित के पूर्ण संख्याएं, भिन्न और दशमलव ,सरल अंकगणितीय समीकरण , प्रतिशत, एक्सपोनेंट एंड पावर्स, स्क्वायर एंड स्क्वायर रूट्स और एवरेज जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। तो वहीं इस परीक्षा के रिजनिंग सेक्शन में आर्डर एंड रैंकिंग, ब्लड रिलेशन, कैलेंडर एंड वाच, कोडिंग-डिकोडिंग - संख्याएं और अक्षर, कॉज एंड इफ़ेक्ट, कन्क्लुसिव रिजनिंग, और नेगेटिव रिजनिंग - स्टेटमेंट एनालिसिस एंड डिसीजन जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।

20 अगस्त को होगा परीक्षा का आयोजन :

UPSSSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को करवाया जाना है। आयोग के नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को 2 पालियों में किया जाएगा और इसमें नॉर्मलाइजेशन की भी व्यस्था लागू होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारियों के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

आजकल किसी भी सरकारी नौकरी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इस वजह से परीक्षा में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत कई तरह की परीक्षाओं के लिए एक्सपर्ट्स और सालों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस  सफलता ऐप  के जरिये भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें