उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के दसवीं और बारहवीं के परिणामों का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि UPMSP ने इन परीक्षा के परिणामों को जारी करने के लिए अभी तक किसी तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड 20 जुलाई से पहले परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि पहले खबर थी कि बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस हफ्ते के आखिर में जारी कर देगा। ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वो UPMSP की वेबसाइट पर लगातार विजिट करते रहें। वहीं, 12वीं के जो छात्र रिजल्ट आने के बाद NDA , Airforce, SSC, Clat या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
दसवीं का रोल नंबर किया गया जारी :
UPMSP ने दसवीं के छात्रों का रोल नंबर जारी कर दिया है। छात्र इसी की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को रोल नंबर को प्राप्त करने के लिए परीक्षा फॉर्म भरने पर मिलने वाले रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर जान पाएंगे। यदि किसी छात्र के पास उनका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो वे अपने जनपद/विद्यालय, स्कूल कोड, नाम और जन्म-तिथि के विवरण को भरकर अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
बारहवीं से पहले जारी हो सकता है दसवीं का रिजल्ट :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड बारहवीं से पहले दसवीं का रिज़ल्ट जारी कर सकता है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSP दसवीं का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है तो वहीं बारहवीं का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्रों को परीक्षा परिणामों से संबंधित जानकारियों के लिए UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
यहाँ से देख सकते हैं रिजल्ट :
यूपी बोर्ड द्वारा एक बार रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 56,04,628 छात्र हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से 29,94,312 छात्र दसवीं में और 26,10,316 छात्र बारहवीं की परीक्षाओं में हिस्सा लेंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी बोर्ड परीक्षाओं को पास करने के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते हैं , तो आपके पास SSC GD , रेलवे NTPC, रेलवे ग्रुप D तथा SSC CHSL समेत कई नौकरियों में अपना करियर बनाने का मौका है। आपको इन नौकरियों में अपना करियर बनाने के लिए सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी ढेरो सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।