फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC PET 2021: जाने कैसे कर सकते हैं वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी और क्यों है ये पंजीकरण जरूरी

सार

अगर आप भी उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के जरिए आयोजित की जाने वाली भर्तियों में करियर बनाना चाहते हैं तो ये पंजीकरण आपके लिए बेहद ही जरूरी है।
विज्ञापन
UPSSSC PET Exam 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की शुरुआत कर दी है। इसके लिए की जाने वाली आवेदन प्रक्रिया 27 2021 मार्च से जारी है। कुछ अभ्यर्थी इसके अलग-अलग नामों को लेकर कंफ्यूज हैं। ऐसे छात्रों को बता दें कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को ही एकबारगी पंजीकरण भी कहा जाता है जो आयोग द्वारा एकदम निशुल्क रखा गया है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन के जरिए आयोजित की जाने वाली भर्तियों में करियर बनाना चाहते हैं तो ये पंजीकरण आपके लिए बेहद ही जरूरी है। इस रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को भविष्य में होने वाले UPSSSC एग्जाम में आवेदन करने करते समय ज्यादा जानकारियां नहीं भरनी पड़ेंगी। इस पंजीकरण से होने वाले कई अन्य लाभों को उम्मीदवार नीचे बताए प्वॉइंट्स में समझ सकते हैं।
विज्ञापन


इस पंजीकरण को पूरा करने के बाद UPSSSC की भविष्य में आने वाली विभिन्न भर्तियों में शैक्षिक व अन्य व्यक्तिगत जानकारियों को बार-बार आवेदन फॉर्म में नहीं भरना पड़ेगा।

अभ्यर्थियों को निवास, जाति से जुड़ी इन्फॉर्मेशन और उसके दस्तावेजों को भी हर बार अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)  के बाद उम्मीदवारों को PET व UPSSSC के अंतर्गत होने वाले प्री और मेंस एग्जाम में भी आवेदन करने के लिए पुन: अपना विवरण नहीं देना होगा।
विज्ञापन


सन 2015 के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  की भर्तियों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्व में एलॉट किए गए रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर OTR का पंजीकरण अपडेट करने की व्यवस्था की गई है।

कैसे करें आवेदन
अगर आप भी उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा चलाए जा रहे वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण दर्ज करा सकते हैं जहां अभ्यर्थियों को शैक्षिक, आयु, जाति, निवास एवं समस्त निजी सूचनाओं को भरना होगा और फिर निर्धारित प्रमाणपत्रों के दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।   आप इस लिंक https://www.safalta.com/demo-registration पर एक क्लिक की मदद से पूरी जानकारी और फ्री डेमो भी ले सकते हैं।

कैसे करें PET की तैयारी
PET एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट्स अभी www.safalta.com की वेबसाइट पर जाकर PET एग्जाम के लिए चलाए जा रहे स्पेशल बैच को अपना सकते हैं जहां 220 घंटे की लाइव क्लासेस, एक्सपर्ट द्वारा तैयार किए गए 220 से भी अधिक पीडीएफ नोट्स की मदद से घर बैठे तैयारी कराई जा रही है। साथ ही स्टूडेंट्स को फ्री मॉक टेस्ट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तो देर किस बात की अभी इस लिंक https://www.safalta.com/upsssc-pet-complete-batch-2021 के जरिए ये कोर्स तुरंत ज्वॉइन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें