UPSSSC Vacancy: रिक्ति विवरण
यूपीएसएसएससी नक्षणवीश/मानचित्रक (ड्राफ्ट्समैन) भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 283 रिक्तियों को भरना है। विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा 2023 के तहत अधिसूचित नक्शानवीस और मानचित्रक भर्ती के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन नक्शानवीस के 172 पद (सामान्य चयन) 78 पद (विशेष चयन) तथा कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन मानचित्रक के 33 पद (सामान्य चयन) हैं। कुल मिलाकर 283 पदों पर भर्ती की जानी है।
UPSSSC Nakshanveesh and Manchitrak आवेदन शुल्क
नक्शानवीस और मानचित्रक पदों पर आवेदन के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी,पीएच (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवदेन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड या ई चालान के माध्यम से भी किया जा सकता है।
आयुसीमा
मानचित्रक के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, नक्षणवीश के पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष निर्धारित है। नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।