Vidhi Rachnakar 2024 Eligiblity: पात्रता एवं मापदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने बीए में हिंदी या अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो। उम्मीदवारों को देवनागरी में लिखने का ज्ञान और राजस्थान के कल्चर का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
RPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये तय किया गया है।