उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य सेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त होने जा रही है। यूपी पीईटी परीक्षा 2021 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in से ऑनलाइन भरा जा सकता है। राज्य भर में 8,085 लेखपाल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।