फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC 2024: जूनियर इंजीनियर मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडों आज हो जाएगी बंद; जल्द करें यहां से संशोधन

Fri, 14 Jun 2024 11:38 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC JE Civil Mains 2024:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) आज जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। इन पदों के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है। तो आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC JE Civil Mains 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) आज 14 जून, 2024 को जूनियर इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों जूनियर इंजीनियर मुख्य परीक्षा 2024 के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई कमी या त्रुटी रह गई है तो, वे आधिकारिक वेबसाइट- (upsssc.gov.in.) के माध्यम से आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2847 जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों को भरना है। शुल्क का भुगतान करने और फॉर्म में बदलाव करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2024 है।
 

रिक्ति विवरण 
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 2,847 जूनियर इंजीनियर रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें 2,189 जूनियर इंजीनियर (सिविल) (सामान्य चयन) और 28 जूनियर इंजीनियर (विशेष चयन) पद हैं।
पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: पात्र होने के लिए आवेदकों को स्नातक के साथ-साथ 10+2 पूरा करना होगा, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रासंगिक 3-वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन

आयु सीमा: यूपीएसएसएससी जेई भर्ती 2024 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें